पंजाब: भाजपा विधायक को किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर कपड़े फाड़े, नंगा कर बीच सड़क पीटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 27 Mar 2021

पंजाब: भाजपा विधायक को किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर कपड़े फाड़े, नंगा कर बीच सड़क पीटा

डेली संवाद, मलोट
किसानों ने शनिवार को अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग का विरोध किया। किसानों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें नग्न कर दिया। वे मलोट में भाजपा कार्यालय में एक बैठक में आए थे। पुलिस उन्हें किसानों से बचाते हुए बाहर निकाल कर ले गई। पुलिस ने उन्हें पास की दुकान में ले जाकर शटर बंद कर दिया।

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। शनिवार को किसानों ने पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना में उनके कपड़े तक फट गए और उन्हें काफी चोटें भी आई हैं। अरुण नारंग अबोहर से भाजपा के विधायक हैं।

किसानों ने भाजपा कार्यालय घेरा

नारंग कृषि कानून के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने मलोट आए थे। किसानों को उनके आने की खबर लगी तो वे मलोट में भाजपा कार्यालय के बाहर जमा हो गए। किसानों को जमा होते देखकर पुलिस विधायक को निकालकर ले जाने लगी, लेकिन किसान उनके पीछे लग गए। पुलिस विधायक को एक दुकान के अंदर ले गई। किसानों ने यह देख लिया और वे उस दुकान के बाहर ही धरने पर बैठ गए। यह देखकर पुलिस ने दुकान अंदर से बंद कर ली। इस बीच किसानों ने विधायक की गाड़ी पर कालिख पोती और तोड़फोड़ भी की।

पुलिस से भिड़े और विधायक को खींचा

कुछ देर बाद पुलिस नारंग को दुकान से निकालकर ले जाने लगी। किसान भी उनके पीछे दौड़े। यह देखकर विधायक और नेता जान बचाने के लिए तेजी से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने जब उग्र किसानों को रोकने की कोशिश की तो दोनों तरफ से झड़प शुरू हो गई। इस बीच किसानों ने विधायक को पकड़ लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए पीटने लगे और कपड़े फाड़ दिए।

उसके बाद किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने विधायक को बचाया और अपने साथ ले गई। विधायक अरुण नारंग बीजेपी का जिला प्रधान भी रहे हैं। एक बार पार्षद भी रह चुके हैं और एक पार्षद चुनाव भी हार चुके हैं। साथ ही RSS के प्रमुख कार्यकर्ता भी हैं।

अरुण नारंग पर हुआ कातिलाना हमला बेहद शर्मनाक – भाजपा

अश्विनी शर्मा ने इस हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में राजनीति सबसे निचले स्तर को छूने के लिए कांग्रेस सरकार इतिहास में दर्ज हो गई है। हालाँकि इस घटना के दौरान भाजपा विधायक अरुण नारंग ने बहुत शालीनता का प्रदर्शन किया। शर्मा ने इस हमले के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *