भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 27 Mar 2021

locket chaterjee

कोलकाता। कोलकाता में शनिवार की शाम पौने छह बजे के करीब बंगाल बीजेपी की सीनियर नेता लॉकेट चटर्जी पर जहरीला रंग फेंका गया. ये वारदात उस वक्त हुई जब लॉकेट रबिंद्रनगर कालीतला मैदान पर वसंत उत्सव के कार्यक्रम में पहुंची थीं. लॉकेट चुचुरा विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार भी हैं. बीजेपी का आरोप है कोदालिया टू ग्राम पंचायत प्रधान विद्युत विस्वास के लोगों ने इस घटना का अंजाम दिया है।

बंगाल में पहले चरण के चुनाव के दौरान कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें आईं. शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ. इस हमले में सोमेंदु बाल-बाल बचे. सोमेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता बूथ अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं।

सब इंस्पेक्टर पर बम से हमला

वहीं बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के झड़प का बीच बचाव करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर पर बम से हमला हुआ. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पश्चिमी मिदनापुर की सालबोनी सीट से सीपीएम उम्मीदवार सुशांत घोष पर हमला हुआ. घोष का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटा है।

पुरुलिया से टीएसी के प्रत्याशी सुजॉय बनर्जी का चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 प्रतिशत ईवीएम में खराबी की शिकायत है। हालांकि, छिटपुट हिंसा की इन खबरों के बीच मतदाताओं का हौसला बुलंद रहा और उन्होंने जमकर विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यही वजह रही कि बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर करीब 80 फीसदी वोटिंग हुई।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=DpAm1Neiqpc

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *