Big News: पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर, कई राउंड फायरिंग, एक गैंगस्टर ढेर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 28 Mar 2021

gangstar

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले जीटीबी अस्पताल से फरार गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर  14 में एक फ्लैट  में हुई। मुठभेड़ में फज्जा घायल हो गया था। उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फज्जा 25 मार्च को अपने साथियों की मदद से जीटीबी अस्पताल से भाग गया था।

पुलिस को देख कर कुलदीप ने गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में कुलदीप मारा गया। कुलदीप जीटीबी अस्पताल लाते वक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था। वहीं कुलदीप के एक साथी को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में ही मार गिराया था। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े जीटीबी अस्पताल कैंपस में तकरीबन आठ बदमाश पुलिस से भिड़  गए और उनकी आंखों में मिर्च झोंककर फायरिंग करते हुए कुलदीप मान उर्फ फज्जा को भगा ले गए थे।

आंखों में मिर्च झोंककर कुलदीप को छुड़ा ले गए थे बदमाश

हरियाणा की मशहूर सिंगर हर्षिता दहिया हत्याकांड में शामिल जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के बदमाश कुलदीप को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के पांच जवान बृहस्पतिवार को कुलदीप को मंडोली जेल से इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए थे। अस्पताल परिसर में 12: 30 बजे स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर कुलदीप को छुड़ाने के लिए फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे रवि की मौत हो गई और अंकेश घायल हो गया। गोलीबारी से मची अफरातफरी के बीच बाकी बदमाश कुलदीप को लेकर पैदल ही अस्पताल परिसर से बाहर चले गए। वहां बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूटी और कुलदीप को बैठाकर फरार हो गए।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *