जालंधर में बीच सड़क भाजपा नेताओं ने उतारे अपने कपड़े, कैप्टन के खिलाफ किया स्यापा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 28 Mar 2021

bjp

डेली संवाद, जालंधर
अबोहर के विधायक अरुण नांरग पर कातिलाना हमले के खिलाफ भाजयुमो ने आज जालंधर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलजीत प्रिंस की अगुवाई में श्री राम चौक (कंपनी बाग) में कैप्टन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था तार तार हो गया।

भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा के साथ पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्णदेव भंडारी, अनिल सच्चर, सनी शर्मा, सुभाष सूद, सुरिंदर महे, अमित तनेजा, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने मलोट की घटना की सख्त निंदा की।

बलजीत प्रिंस ने भाजपा के विधायक अरुण नारंग पर हुए हिंसक हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा की रक्षा में राज्य पुलिस की नाकामी की जिम्मेदारी तय करने के लिए घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। बलजीत प्रिंस ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, अमित सिंह संधा, प्रदीप खुल्लर, किशन लाल शर्मा, मोनू पूरी, डॉक्टर विनीत शर्मा अमित भाटिया, अजय,चोपड़ा, बृजेश शर्मा मंडल अध्यक्ष हितेश सियाल कुलवंत शर्मा, पंकज जुल्का, पंकज सारँगल, अनुज शारदा, महिंद्र पाल विनीत धीर, दिनेश,  हरीश कुमार आदि मौजूद थे।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *