पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास सड़क हादसे में मौत, म्युजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 30 Mar 2021

diljaan singer

डेली संवाद, जालंधर
संगीत की दुनिया मे छोटी सी उम्र में अपना नाम कमाने ‘दिलजान’ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है आज सुबह 1:30 बजे जंडियाला गुरु में उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर में परिवार वालो को सूचित किया। दिलजान किसी बिज़नेस टूर पर अकेले गए थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा से परिवार के आने के बाद किया जाएगा।

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3.45 बजे हुआ। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे। उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। बताया जाता है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक दिलजान की कार अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर जंडियाला गुरु पुल के पास डिवाइडर में टकरा गईl घटनास्थल मंगलवार तड़के 3:45 बजे हुई। मौके पर ही दिलजान की मौत हो गईl पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। अभी पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही हैl

जंडियाला गुरु थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया। अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *