पंजाब में दरिंदगी: अमीरजादों ने नाबालिग लड़की का किया किडनैप, गैंगरेप के बाद जहर देकर मार डाला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 30 Mar 2021

rape

होशियारपुर। होशियारपुर में 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ दो दरिंदों की तरफ से घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक गांव के ही दो नौजवानों ने पीड़ित को जबरन गाड़ी में बैठाकर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बाद में लड़की को जहर देकर गांव के नजदीक फैंक कर फरार हो गए। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है ताकि उनको इंसाफ मिल सके।

गांव वासियों के मुताबिक होशियारपुर नजदीक पड़ते एक गांव की 17 साल की लड़की बीती शाम अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने के लिए गई थी कि गांव के दो नौजवानों ने उसे अकेली देखकर गाड़ी में बैठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की ने मौका देख कर गाड़ी से छलांग मारी और शोर मचा दिया।

आवाज सुनकर गांव वासियों ने लड़की की हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में से बाहर हैं। पीडित परिवार का कहना है कि वह पीड़ता का तब तक ससकार नहीं करेंगे जब तक मुलजिमों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

वही पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने इस कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि वह अमीर घरों से हैं। वही पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले लिया है परन्तु बलात्कार की धारा नहीं लगाई जबकि परिवार मुताबिक लड़की के साथ दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे जहर दिया है, जिस कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। वही डी.ऐस.पी. सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *