कोरोना रोकने को लेकर सरकार की सख्ती, बाजार जाने पर चुकाने होंगे घंटे के हिसाब से पैसे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 30 Mar 2021

corona

sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा है और अब जब देश में कोरोना की दूसरी लहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं तब भी महाराष्ट्र में ही रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी तो गई है लेकिन इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा। ऐसे में नासिक में एक नया नियम शुरू किया गया है। यहां रहने वालों को अब हर बार बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मार्केट जाने वाले हर शख्स को 5 रुपये का भुगतान करने के बाद एक टिकट दी जाएगी जो अगले एक घंटे के लिए मान्य रहेगी। अगर कोई भी शख्स इस एक घंटे से ज्यादा समय लगाता है उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। यह पांच रुपये नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल कोरोना से जुड़ी सुरक्षा जैसे सैनेटाइजेशन प्रक्रिया पर खर्च किया जाएगा। वहीं, पुलिस बाजार वाले इलाकों में नियम को सख्ती से लागू करवाने का काम करेगी।

एंट्री के वक्त ही 5 रुपये की टिकट लेनी होगी

नया नियम शहर के मेन मार्केट, नासिक मार्केट कमेटी, पवन नगर मार्केट, अशोक नगर मार्केट और कलानगर मार्केट में लागू होगा।मार्केट में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा। लोगों को एंट्री के वक्त ही 5 रुपये की टिकट लेनी होगी।

वहीं, सब्जी विक्रेता, दुकानदारों के लिए पास जारी किया जाएगा। जो लोग मार्केट इलाके में रहते हैं उन्हें पहचान पत्र जांचने के बाद ही अंदर घुसने दिया जाएगा। बता दें कि मार्च महीने में ही महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी मार्च में 2 हजार पार हो गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *