जया बच्चन ने आपा खोया, सैल्फी ले रहे युवक को मारा धक्का, युवकों ने काटा बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 08 Apr 2021

jaya bachchan

डेली संवाद, हावड़ा
चुनाव में सितारों का इस्तेमाल आम बात है। यही हाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का भी है। मतदाताओं का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए भाजपा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन को मैदान में उतार दिया। भाजपा ने कई हीरो हीरोइन को मैदान में उतारा है। ऐसे में उनके प्रशंसक उन्हें घेरे रहते हैं।

इस दौरान कई हादसे भी होते हैं। एक ऐसा ही एक्सीडेंट सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ हुआ। चुनावी रैली के दौरान कई बार इन स्टार्स का गुस्सा भी देखने को मिलता है। ताजा मामला जया बच्चन से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने रोड शो के दौरान आपा खो दिया और सेल्फी ले रहे एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में जया बच्चन कई दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं और ममता बनर्जी के लिए वोट मांग रही हैं। वह वे कई प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो भी कर रही हैं। चौथे चरण के चुनाव के लिए जया बच्चन हावड़ा में हैं और यहां उन्होंने अपना आपा खो दिया। बताया जा रहा है कि जया बच्चन ने गुरुवार (8 अप्रैल) को शिवपुर और दक्षिण हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया।

इसके बाद वह उत्तर हावड़ा पहुंचीं और टीएमसी उम्मीदवार गौतम चौधरी के समर्थन में रोड शो करके वोट मांगे। उस दौरान जया बच्चन ने गौतम चौधरी के साथ खुली हुड वाली कार में प्रचार किया। बताया जा रहा है कि जया बच्चन को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ता कार के सामने सेल्फी लेने पहुंचा तो जया बच्चन भड़क गईं। आरोप है कि उन्होंने उस कार्यकर्ता को धक्का मार दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लोगों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम वीडियो कैमरे में कैद हो गया और उन्होंने इसे वायरल कर दिया। बता दें कि रोड शो के दौरान काफी लोग वीडियो बना रहे थे। फिलहाल, इस मामले में न तो टीएमसी की तरफ से कोई बयान आया और न ही जया बच्चन ने कुछ कहा है। जानकारों का कहना है कि इस घटना से टीएमसी की मुसीबत बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि विपक्षी दल इस मामले को मुद्दा बना सकते हैं और जया बच्चन के साथ-साथ टीएमसी को भी घेर सकते हैं। बता दें कि जया बच्चन पहले भी कई बार खुलेआम अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। (साथ में amarujala से इनपुट)

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *