जालंधर में SHO और कांस्टेबल को युवकों ने पीट-पीट कर लहुलुहान किया, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 11 Apr 2021

sho

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने वाले पुलिस के अफसर ही लोगों के हाथों पिट रहे हैं। ताजा खबर जालंधर है, जहां भार्गव कैंप के एसएचओ को रात 2 बजे बीच चौराहे पर कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटा। जख्मी हालत में एसएचओ को कांस्टेबल ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर में नाइट कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी दे रहे रात 2 बजे भार्गव कैम्प के एसएचओ भगवंत भुल्लर को कुछ युवकों ने जमकर पीटा है। एसएचओ माता रानी चौक के पास ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान चौक पर कुछ युवक खड़े थे। एसएचओ ने जब उनसे नाइट कर्फ्यू की बात कही तो युवकों मे एसएचओ को लातों और घूसों से पीट दिया।

हैरानी की बात तो यह है कि एसएचओ के साथ उनका स्टाफ भी था, लेकिन युवकों ने एसएचओ को पीट दिया। इस दौरान कहा जा रहा है कि वहां खड़े कांस्टेबल ने एसएचओ को किसी तरह बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। एसएचओ के मुताबिक उन्होंने युवकों को घर जाने के लिए कहा था, इतने पर उन लोगों ने हमला कर दिया।

एसीपी हरविंदर भल्ला ने कहा है इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उधर, हमले की सूचना पाकर रात में क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू एसएचओ का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *