नवजोत सिद्धू ने कैप्टन सरकार पर फिर बोला हमला, कहा – ‘पंजाब के हालात एक दिन सुधर जाएंगे, लेकिन…

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 11 Apr 2021

navjot singh sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की सियासत में हाशिये पर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन सरकार पर रोज करारा तंज कसते दिख रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू कभी ट्वीटर तो कभी अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बात के जरिए कैप्टन सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर ने अपना काम शुरू किया, तो उनके विरोधियों ने षडयंत्र शुरू कर दिया।

इसी दौरान पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इस समय पंजाब की सियासत में हाशिये पर चल रहे हैं। वे रोज कुछ न कुछ ट्वीटर पर पोस्ट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कभी लंच करते हैं तो कभी नाश्ता, लेकिन उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की मनोकामना पूरी करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत जी जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनका मनचाहा पद या पोस्ट नहीं दिया जा रहा है।

जिसे लेकर नवजोत सिद्धू ने कैप्टन सरकार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा – ये जो हालात हैं पंजाब के एक दिन सुधर जाएँगे ….. लेकिन उस दिन कई लोगों के बिगड़ जाएँगे …..। वो साज़िश थी हवाओं की लगी तोहमत चिराग़ों पर सियासत है,सियासत है,सियासत है,सियासत है …। एक अन्य ट्वीट में लिखा – करते तो दोनो ही थे ।। हम कोशिश , वो साज़िश..।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *