पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा के नेतृत्व में राज्य के सुनहरे भविष्य की कहानी लिखने को तैयार : शेखावत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 12 Apr 2021

gajendra singh shekhawat

डेली संवाद, कोलकाता
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की तैयारी को लेकर रविवार को कल्याणी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कल्याणी विश्वविद्यालय के ग्राउंड में बनाए गए मंच और अन्य व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसदौरान उन्होंने कहा कि कल्याणी में होने वाली प्रधानमंत्री की चुनावी रैली भाजपा की जीत का शंखनाद होगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत देर शाम रासबिहारी विधानसभा के राजस्थान भवन में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा (सेवानिवृत्त) के लिए वोट मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा के नेतृत्व में राज्य के सुनहरे भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 10 वर्षों में बंगाल वापस अपने स्वर्णिम काल में लौटेगा।

बंगाल की धरती असीम संभावनाओं वाली है

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती असीम संभावनाओं वाली है। आजादी के बाद तक कोलकाता देश की आर्थिक राजधानी वैसे ही नहीं थी। उद्योग के लिए जो भी चाहिए, यहां सबकुछ है। लेकिन, पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में यहां औद्योगिक इको सिस्टम को खत्म कर दिया गया। इसके कारण यहां आर्थिक व औद्योगिक विकास गर्त में चला गया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तोलाबाजी, यूनियनबाजी, हड़ताल की राजनीति शुरू कर टीएमसी की सरकार ने इसे अपना हथियार बना लिया। यहां के लोग परिवर्तन करनेजा रहे हैं, 2 मई को भाजपा की सरकार बनेगी, उसके साथ ही यहां वापस इको सिस्टम पटरी पर आना शुरू हो जाएगा।

बंगाल में 135 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मारा गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में हमारे 135 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मार दिया गया। हजारों कार्यकर्ता घर छोड़कर भाग गए, क्योंकि उनके नाम पर झूठे मुकदमे कर दिए गए। ममता दीदी ने राजनीति का पतन किया, अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण दिया। ममता सरकार ने राजनीति व भ्रष्टाचार को संस्थागत कर दिया, प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि हम और आप बाहरी हैं। दूसरे प्रांत से आए अपने देश के लोगों को बाहरी कहना लोकतंत्र व संघीय ढांचा का अपमान है। मैैं पूछना चाहता हूं कि जो तीन-तीन पीढ़ी से यहां रहे रहे हैं और बंगाल की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं, वह आपको बाहरी लगते हैं तो क्या अवैध रूप से यहां आए बांग्लादेशी आपके दामाद हैं? बंगाल के लोग सब देख रहे हैं और इसका जवाब देंगे। ममता जी की जमीन खिसक गई है, इसीलिए उन्हें अब खिसियाहट में सभी लोग बाहरी दिख रहे हैं।

भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित होगी

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने देर शाम सिल्वर स्प्रिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की बयार चल रही है, इस हवा को और तेज करने के लिए आप सभी को उठ खड़ा होना है, इससे भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित होगी। परिवर्तन के इस अहम यज्ञ में आप सभी लोगों की आहूति और योगदान सबसे अहम है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *