पंजाब विधानसभा-2022 के टिकटों को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, कहा – PK सिर्फ सलाहकार, उन्हें फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 502 शब्द|📅 13 Apr 2021

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
मीडिया के सभी बेबुनियाद कयासों पर अंकुश लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज वर्ष 2022 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकटों को अंतिम रूप देने में प्रशांत किशोर की किसी भी तरह की भूमिका को रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने नए प्रमुख सलाहकार प्रशांत किशोर द्वारा टिकटों के बारे में फ़ैसला लेने सम्बन्धी पंजाब कांग्रेस में नाराजग़ी की रिपोर्टों के सम्बन्ध में कहा, कि ‘‘इस संबंधी सवाल ही पैदा नहीं होता। किशोर का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।’’

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट के वितरण के लिए नियम और मापदंड निर्धारित हैं, जो सभी राज्य में सभी चुनावों में अपनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विधानसभा चुनाव से पहले हाई कमान द्वारा राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन किया जाता है, जो सभी नामों पर विचार करती है और चुनावी मैदान में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों के बारे में फ़ैसला करती है। उसके बाद चुने गए नामों की सूची स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दी जाती है और इस कमेटी में कांग्रेस प्रधान समेत पार्टी की शिखर की लीडरशिप शामिल होती है। उन्होंने कहा कि अंतिम फ़ैसला केंद्रीय चयन समिति करती है और इसमें व्यक्तिगत तौर पर किसी की भूमिका नहीं होती।

इस समूची प्रक्रिया में प्रशांत किशोर कहाँ है

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस समिति द्वारा टिकट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में स्वतंत्र एजेंसियों के साथ-साथ पार्टी की प्रांतीय इकाई समेत आंतरिक और बाहरी पक्ष से जानकारी हासिल की जाती है। उन्होंने कहा कि यही प्रक्रिया वर्ष 2017 में अपनाई गई थी और इस बार भी इसी प्रक्रिया के अनुसार चला जाएगा, तो फिर इस समूची प्रक्रिया में प्रशांत किशोर कहाँ है।’’

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि यह विधि पिछली विधानसभा चुनावों में कारगर सिद्ध हुई थी, जब कांग्रेस ने पंजाब में 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी इस ढांचे में बदलाव क्यों करेगी और राजनैतिक संतुलन को क्यों बिगाड़ेगी, जो हमने पिछले चार साल में बहुत ही बेहतरीन ढंग से बनाया हुआ है।’’

पिछले चार सालों में हरेक चुनाव में शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने पिछले चार सालों में हरेक चुनाव में शानदार प्रदर्शन दिखाया है और हाल ही में हुई शहरी स्थानीय चुनावों में पार्टी ने प्रचंड़ जीत हासिल की। उन्होंने कहा, ‘‘इससे स्पष्ट हो जाता है कि राज्य में सत्ता विरोधी कुछ नहीं है, जैसे कि मीडिया द्वारा क्यास लगाए जा रहे हैं, जो किशोर की नियुक्त के समय से लेकर ऐसे अनुमान लगा रहा है।’’

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यदि पार्टी को स्थानीय स्तर पर कोई सरकार विरोधी मिसाल नजऱ भी आती है तो इसका पार्टी वैकल्पिक रास्ता निकाल कर जीत यकीनी बनाने के लिए सबसे बढिय़ा ढंग से निपट लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मसले को विचारने और फ़ैसला लेने का काम किशोर का नहीं, कांग्रेस का है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रशांत किशोर का रोल मेरे प्रमुख सलाहकार तक सीमित है। यह पद सिर्फ सलाहकारी के लिए है, जिसमें फ़ैसला लेने का अधिकार नहीं होता।’’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *