Punjab News: पंजाब में 16 जुलाई को रिकॉर्ड उच्च बिजली मांग पूरी की गई- हरभजन सिंह ईटीओ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) आज यहां बताया गया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 16 जुलाई को एक ही दिन में 36260 लाख यूनिट की रिकॉर्ड उच्च बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मानसून के मौसम के बावजूद, नमी वाली स्थिति और कम बारिश के कारण राज्य में बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है। यह वृद्धि घरेलू खपत, धान की फसल की सिंचाई और औद्योगिक उपयोग में देखी गई है।

punjab-electricity
punjab-electricity

15919 मेगावाट की अधिकतम मांग

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे बताया कि इस साल 23 जून 2024 को पीएसपीसीएल ने एक ही दिन में 35630 लाख यूनिट्स की सप्लाई की थी, जो उस वक्त एक रिकॉर्ड था। अब 16 जुलाई को ये रिकॉर्ड टूट गया है।

उन्होंने आगे कहा कि 16 जुलाई को पूरी की गई 15919 मेगावाट की अधिकतम मांग भी इस साल 29 जून को पूरी हुई 16058 मेगावाट की सर्वकालिक उच्च मांग के करीब है।

कुशल संसाधन प्रबंधन का परिणाम

बिजली मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि रणनीतिक योजना और कुशल संसाधन प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर और बाहर सभी उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग किया गया ताकि स्थिर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा सके।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल ने बिना किसी व्यवधान के इस बढ़ी हुई मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध

बिजली मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में निरंतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मिठाई और समोसे के शौकीन हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *