Big Breaking: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, कोरोना मरीजों की बिगड़ने लगी तबियत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 19 Apr 2021

Corona

अमृतसर। गुरु नानक देव अस्पताल में आज सुबह करीब 6 बजे अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि अस्‍पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। अस्पताल में 140 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर लगाए गए मरीजों को बहुत कम मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगी, जिससे वे तड़पने लगे। आपातकालीन स्थिति में एक निजी कंपनी से आग्रह कर सिलेंडर मंगवाए गए और इनके जरिए आपूर्ति की गई। इसके बाद हालात सुधरे और मरीजों को राहत मिली।

कोरोना वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया था। अचानक मरीजों की सांस फूलने लगी। इससे उनके परिजन डर गए। इस बात की जानकारी नर्सिंग स्टाफ को दी गई। नर्सिंग स्टाफ ने ऑक्सीजन का फ्लो मीटर चेक किया तो इसमें 40 प्रतिशत ऑक्सीजन पहुंच रही थी। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट में चेक किया गया तो पता चला कि सिलेंडर खत्म हो चुके हैं।

प्रतिदिन 1200 सिलेंडर की खपत

अस्पताल में प्रतिदिन 1200 सिलेंडर की खपत हो रही है। बीते रविवार को डेढ़ सौ सिलेंडर आए थे। अगली सप्लाई भी रविवार को ही आनी थी, लेकिन यह पहुंची नहीं। इस कारण ऑक्सीजन की किल्लत हुई। पिछले वीरवार को कोरोना वॉर्ड में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने ऑक्सीजन का फ्लो मीटर गलत लगा दिया था, जिस वजह से भी मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम मिलने लगी थी। आज की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन अभी इस बारे में बात करने से इन्‍कार कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *