Big Breaking: दिल्ली में आज रात से कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात को लेकर बड़ा फैसला, पंजाब में भी कोरोना की बढ़ी रफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 19 Apr 2021

curfew

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे दिल्ली सरकार ने आज रात से कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है, जो सोमवार देर रात तक यानि पूरे एक सप्ताह तक चलेगा। सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू के बजाय अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं। पंजाब में कोरोना के 3,915 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,129 लोग ठीक हुए और 51 की मौत हुई है। यहां कुल 2,90,707 मामले सामने आ चुके हैं, अब तक कुल 2,52,190 लोग ठीक हुए हैं। जबकि कुल 7,772 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 30,745 है।

महाराष्ट्र : 63729 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,729 नए मामले सामने आए हैं। जबिक 45,335 लोग ठीक हुए हैं और 398 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 37,03,584 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 6,38,034 है। जबकि अब तक कुल 30,04,391 लोग ठीक हुए हैं और कुल 59,551 लोगों की मौत हुई है।

पुणे में 10,963 नए मामले

पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,963 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हुई है और 10,282 लोग ठीक हुए हैं। यहां सक्रिय मामले 99,431 हैं, जबकि अब तक कुल 6,96,933 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 5,86,459 लोग ठीक हुए हैं और 11,212 लोगों की मौत हुई है।

नागपुर में 6194 नए मामले

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,194 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 75 लोगों की मौत हुई है। कुल 5,894 लोग ठीक हुए हैं। यहां 3,09,043 कुल मामले हैं। कुल 2,38,599 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 64,335 है।

दिल्ली : 19486 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,486 नए मामले सामने आए हैं। जबिक 12,649 लोग ठीक हुए हैं और 141 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 8,03,623 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 61,005 है। जबकि अब तक कुल 7,30,825 लोग ठीक हुए हैं और कुल 11,793 लोगों की मौत हुई है। (News by amarujala.com)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *