⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 19 Apr 2021

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने कोरोना वयारस के बढ़ते केसों के चलते नाइट कर्फ्यू में बड़ा बदलाव किया है। कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है।
पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया जाएगा। इससे अब सरकार ने रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का समय तय किया है।
आपको बता दें कि आज सुबह ही पंजाब के अमृतसर में आक्सीजन के कमी के कारण गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों की हालत खराब हो गई थी। दोपहर में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।








