कोरोना: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पटवारी और जिलेदार के पदों के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 20 Apr 2021

punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनज़र पटवारी और जिलेदार के पदों के लिए 2 मई 2021 को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से ली जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल ने दी।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारां इश्तिहार के माध्यम से पटवारी, जिलेदार, बुकिंग क्लर्क के पदों के लिए आवेदनों की माँग की गई थी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 2 मई तारीख निश्चित की गई थी जोकि अब पंजाब सरकार की कोविड-19 की गाईडलाईन्स के मद्देनज़र स्थगित कर दी गई है।

श्री बहल ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए तारीख़ 19 अप्रैल 2021 को मीटिंग की गई और कोरोना महामारी की मौजूदा गंभीर स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से किये जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की गई।

इस मीटिंग के दौरान लोक हित में लिए गए अन्यों फ़ैसलों के अलावा अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से इश्तिहार नंबर 01/2021 अधीन प्रकाशित की गई पटवारी, जिलेदार, बुकिंग क्लर्क के पदों की भर्ती के लिए तारीख़ 02/05/2021 को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित करने का फ़ैसला भी लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *