इनोसैंट हाट्र्स में ‘अर्थ डे’ के अवसर पर बच्चों ने आनलाइन गतिविधियों द्वारा दिए संदेश

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 22 Apr 2021

innocent 1

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड एवं रॉयल वल्र्ड स्कूल में ‘अर्थ डे’ के अवसर पर आनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी तस्वीरें स्कूल के फेसबुक पेज में शेयर की।

प्री-स्कूल तथा नर्सरी के नन्हें विद्यार्थियों ने पौधारोपण करते हुए तस्वीरें सांझा की। के.जी के विद्यार्थियों के लिए फैन्सी ड्रैस गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने ‘सेव द प्लैनट’ थीम के अंतर्गत अपने परिधान पहन कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नो टू प्लास्टिक, सेव सेव अर्थ, सेव वाटर, डोंट कट द ट्री आदि संदेश दिए।

के.जी. विद्यार्थियों ने बर्ड फीडर तैयार किए तथा अपने घरों की छत पर रख कर अपनी तस्वीरें विद्यालय के पेज पर शेयर की। पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने भी फैंसी ड्रैस गतिविधि में भाग लिया तथा वीडियो बनाकर अपना संदेश भेजा।

सातवीं तथा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कला का प्रदर्शन करते हुए चित्रों द्वारा अपने संदेश भेजे तथा लोगों को अर्थ डे के अवसर पर जागरूक किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *