Big Breaking: पंजाब सरकार ने दिखाई सख्ती, एक अफसर सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 167 शब्द|📅 24 Apr 2021

suspended

डेली संवाद, चंडीगढ़
मौजूदा समय में चल रहे गेहूँ के खरीद सीजन दौरान बारदाने (बोरियों) के वितरण में अनियमितताओं के मामले में सख़्त कार्यवाही करते हुए मार्कफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर ने आज गोन्याना शाखा कार्यालय के ए.एफ.ओ. हरसिमरनप्रीत सिंह को तुरंत प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज मार्कफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री वरुण रूजम ने बताया कि बारदाने के वितरण में हुई अनियमितताओं में शामिल होने सम्बन्धी प्राप्त हुई रिपोर्टों के आधार पर ए.एफ.ओ. हरसिमरनप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक विभाग द्वारा किसी भी सार्वजनिक कार्य में कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस दौरान श्री सुखदीप सिंह, एस.बी.ओ, शाखा कार्यालय श्री चमकौर साहिब ज़िला रूपनगर का तबादला करके शाखा कार्यालय गोन्याना में तैनात किया गया है। जबकि श्री चमकौर साहिब, शाखा कार्यालय के एफ.ओ (जी) श्री हरभजन सिंह अब शाखा कार्यालय श्री चमकौर साहिब के इंचार्ज के तौर पर काम करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *