जालंधर : कल रहेगा लाकडाउन, होटल-रेस्टोरेंट के साथ सब्जी, दूध व राशन की दुकानों को लेकर डीसी ने जारी की नई गाइडलाइंस, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 24 Apr 2021

Ghanshyam thori copy

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार द्वारा लाकडाउन को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार शनिवार को जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने नई गाइड लाइन जारी की है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना वायरस को रोकने के लिए रविवार को लॉकडाउन के दौरान सभी होटल-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। उनकी सिटिंग से लेकर होम डिलीवरी या टेकअवे पर भी रोक रहेगी।

डीसी घनश्याम थोरी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सब्जी, दूध, राशन, फल, पशु चारे जैसी दुकानें भी नहीं खुलेंगी। हालांकि इनकी होम डिलीवरी की जा सकती है। दुकान खोलकर सामान की बिक्री नहीं की जा सकती। इसके साथ ही कई आवश्यक वस्तुओं को छूट भी दी गई है।

पढ़ें डीसी की आदेश

dc order

इनको रहेगी छूट

संडे लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर, ATM व पेट्रोल पंप पूरी तरह खुले रहेंगे। इसके अलावा 24 घंटे शिफ्टवाइज चलने वाली फैक्ट्रियां पर भी कोई रोक नहीं है। इसके अलावा हाइवेज भी खुला रहेगा। उस पर आवाजाही पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। संडे लॉकडाउन के दौरान जिले में कोई भी मॉल, मार्केट नहीं खुलेगी। इसके अलावा संडे बाजार के साथ ऐसी कोई दूसरी वीकली मार्केट पर भी पाबंदी रहेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *