Big News: शराब पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस थाने में मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 26 Apr 2021

Big News: शराब पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस थाने में मचा हड़कंप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर से एक बड़ी खबर आमने आई है। बताया गया कि इस गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। इंचौली थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

पुलिस के अनुसार चारों मृतक साधारणपुर गांव के निवासी थे। तीन की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसमें पंकज पुत्र विजयपाल, जॉनी पुत्र हरपाल व अंकित पुत्र चांद शामिल है। आरोप है कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।

मृतकों के नाम

नीरज (28 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ने रविवार को शराब पी थी। कल शाम को ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आज सुबह नीरज की मौत हो गई। नीरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कपिल (30 वर्ष) पुत्र विजयपाल ने भी रविवार शाम में ही शराब थी। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मेडिकल लेकर गए, जहां से किसी निजी अस्पताल के लिए भेज दिया गया। वहीं रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह गांव में ही कपिल का अंतिम संस्कार किया गया। कपिल अपने पीछे पत्नी मॉनी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

दीपक (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र की रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब पीने से मौत हो गई। दीवक की पत्नी का नाम रूबी है। वहीं दीपक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजेंद्र (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामजीलाल की रविवार सुबह करीब पांच बजे शराब पीने से मौत हो गई। उसकी पत्नी का नाम सोना है।  रविवार सुबह 5:00 बजे के करीब मौत हुई। बताया गया कि बिजेंद्र दीपक का पिता था। पिता-पुत्र की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *