मुख्यमंत्री कोविड प्रबंधन में फेल, बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य आपातकाल हुआ शुरू : नरेंद्र सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 26 Apr 2021

narendra singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा राष्ट्रीय सचिव और राज्य के सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहाकि राज्य में कोविड मामलों में अंधाधुंध हुई वृद्धि राज्य सरकार की विफलता का उदहारण है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सरकार की पूर्ण असंवेदनशीलता और लापरवाही के कारण मरने वाले लोगों के साथ बुरे से बुरे हालात की योजना बनाई और उसका प्रबंधन नहीं किया। जिसके चलते राज्य में स्वास्थ्य आपातकाल शुरू हो गया है।

डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहाकि राज्य को तैयार रहना चाहिए था। पंजाब ने महामारी से प्रभावित शीर्ष प्रभावित राज्यों में शुमार होने का दुर्भाग्यपूर्ण गौरव हासिल किया है, जबकि मृत्यु दर भी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। राज्य में कांग्रेस सरकार कोविड के विरुद्ध जागरूकता अभियान नहीं चला सकी और टीकाकरण अभियान चलाने में विफल रही, साथ ही अपेक्षित संख्या में लोगों को टीका नहीं लगवाया जा सका।

कोरोना संबंधी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईडलाइन्स को दरकिनार कर कांग्रेस ने अपने विधायको और मंत्रियों को किसी भी तरह की रैलियों या बैठकों को करने से नहीं रोकाऔर ढुलमुल रवैया अपनाए रखा।

डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहाकि मानव जाति पर भारी संकट के इस दौर में भाजपा ने राज्य में अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के लोगों को हर छोटी बस्ती में रहने वाले लोगों तक पहुंचने और समाज के जरूरतमंद लोगों को जरूरी रसद प्रदान करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया है। भाजपा कार्यकर्ता जनता को कोविड संबंधी टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे तथा उन्हें कोविड टीकाकरण सेंटरों तक पहुँचाने के लिए हर सम्भव मदद करेंगें।

मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *