Good News: पंजाब में होम क्वारंटीन वाले 1.80 लाख से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया, डाक्टरों ने मोबाइल पर बताए थे ये टिप्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 26 Apr 2021

Home Quarantine

डेली संवाद, चंडीगढ़
महामारी के इन चुनौती भरे हालातों के दरमियान तकरीबन 1,80,461 कोविड-19 पॉजि़टिव मरीज़, जिनको घरेलू एकांतवास के अधीन रखा गया था, इस घातक वायरस से सफलतापूर्वक स्वस्थ हो गए हैं और इस समय तकरीबन 38,948 एक्टिव मरीज़ घरेलू एकांतवास के अधीन हैं और हमारी समर्पित टीमों की निगरानी अधीन महामारी के साथ इस जंग पर फतेह पाने के लिए डटे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हलके लक्षण और बगैर लक्षणों वाले मरीज़ों को अस्पतालों में दाखि़ल होने की ज़रूरत नहीं है और ऐसे मरीज़ टेस्टिंग के समय सिर्फ घरेलू एकांतवास में रहने का विकल्प चुनें। उन्होंने कहा कि अब तक 2,21,833 मरीज़ों को घरेलू एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है, जिनमें से 98 प्रतिशत ने टैलिफ़ोन पर हमारे समर्पित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की डॉक्टरी सलाह प्राप्त करके सफलतापूर्वक रिकवर किया है और अब तक केवल 2,331 मरीज़ों को ही संस्थागत निगरानी के लिए रैफर किया गया है।

25 अप्रैल तक कोविड-19 के 48,154 एक्टिव मामले

सिद्धू ने कहा कि घरेलू एकांतवास के अधीन पॉजि़टिव मरीज़ों की देखभाल के लिए सभी शहरों और गाँवों के हरेक ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि मरीज़ों की हालत बिगड़ती है और गंभीर लक्षण सामने आते हैं तो मरीज़ों को तुरंत स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजा जाता है।

सिद्धू ने कहा कि राज्य में 25 अप्रैल तक कोविड-19 के 48,154 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लक्षणों, टेस्टिंग या दाखि़ले के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी और इससे सम्बन्धित किसी भी तरह की सहायता के लिए लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए 24 घंटे, 104 हेल्पलाइन विशेष तौर पर कार्यशील की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1,90,000 कोरोना फतेह किटों, जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्टीमर और ज़रूरी दवाएँ हैं, की खऱीद की गई है और उनको घरेलू एकांतवास वाले मरीज़ों की बेहतर देखभाल के लिए घरों में ही बाँटा जा रहा है। हालाँकि, इस महीने 38,169 कोरोना फतेह किटें बाँटी गईं। जरूरतमंद मरीज़ों को फूड किटों के अलावा 10,000 पोस्ट हैल्थ केयर किटें भी बाँटी गईं।

मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *