महिला कांग्रेस की प्रधान डा. जसलीन सेठी पहुंची डीसी कांप्लैक्स, एडीसी को सौंपा ज्ञापन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 27 Apr 2021

jasleen sethi

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, जिला महिला कांग्रेस की प्रधान और पार्षद डॉक्टर जसलीन सेठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति संबंधी जालंधर के एडीसी जसवीर सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपा।

ज्ञापन पत्र मे डॉक्टर जसलीन सेठी ने नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए लिखा है कि इस समय पूरे देश मे कोरोना माहामारी के कारण हाहाकार मचा है। कोरोना पीडित लोगों को इलाज के लिये ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा मे नही मिल रही ‌‌‍और वैक्सीन की कीमतें अलग जगह अलग-अलग है।

प्रधानमंत्री इन सब बातों के लिए संजीदा नहीं है। कुछ स्टेट के नही पूरे देश के प्रधान मंत्री हो और इस कोरोना माहामारी में आप की जो जिम्मेदारी बनती है आप अपनी उस जिम्मेदारी को निभाने मे असफल साबित हुए हैं। इस समय देश वासियों को आप के भाषण की नही ऑक्सीजन और दवाइयों की जरूरत है।

डाक्टर जसलीन सेठी ने मांग पत्र में लिखा है कि ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नागरिकों पर कोई बोझ न डालते हुए पूरे देश के लिए वैक्सीन की एक समान कीमतें तय करें। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर अरविंदर कौर, सोशल वर्कर दीवा जेटली और अनु गुप्ता मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *