मरीज की मौत की अफवाह पर इकट्ठे हुए लोग, अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 27 Apr 2021

 

hospital

आगरा। आगरा के दीवानी चौराहा स्थित लोटस अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी। हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस-नहस कर दिए।

घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है। न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास मोहल्ले में रहने वाले इरफान को सेप्टीसीमिया की समस्या थी। परिजनों ने उन्हें दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर को मरीज के मरने की अफवाह फैल गई। इस पर परिजन भड़क गए।

परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में फर्नीचर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आईसीयू के शीशे भी तहस-नहस कर दिए। एक महिला सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर रॉड से हमला बोल दिया। वह घायल हो गई। कई लोगों ने उसकी पिटाई लगाई, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।  सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। घटना के संबंध में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिन्हित करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *