कोरोना का कहर: PM मोदी की चाची का कोरोना से निधन, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की भतीजी ने भी तोड़ा दम, भारतीय हॉकी अंपायर की भी थम गई सांसें 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 27 Apr 2021

कोरोना का कहर: PM मोदी की चाची का कोरोना से निधन, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की भतीजी ने भी तोड़ा दम, भारतीय हॉकी अंपायर की भी थम गई सांसें 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर फैली हुई है, जो खतरनाक तरीके से संक्रमण फैला रही है। पिछले कई दिनों में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तीन लाख से ज्यादा आ रहे हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। हालांकि मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में 3.23 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया है।

रेलवे ने अभी तक 450 टन की ऑक्सीजन सप्लाई की। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सभी उड़ानों को 15 मई तक रद्द कर दिया है। ऑक्सीजन की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। गुजरात में और नौ शहरों में लगाया गया कर्फ्यू।

हॉकी अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह की कोविड के कारण मौत

भारतीय हॉकी के अंपायर्स मैनेजर वीरेंद्र सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। वह 47 साल के थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को अंतिम सांस ली। वीरेंद्र ने अंपायरों के मैनेजर के रूप में कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। उनका काम मैचों के लिये सर्वश्रेष्ठ अंपायरों का चयन करना था। इसके अलावा वह रेलवे में कार्यरत थे। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *