Big News : भूंकप के लगे तेज झटके, 6.4 तीव्रता के झटकों से हिल गए मकान, दीवारें टूटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 28 Apr 2021

Earth Quick

नई दिल्ली। असम में बुधवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मुताबिक यह भूकंप सुबह 7.51 बजे आया। इसका केंद्र (एपिसेंटर) सोनितपुर जिले में था। इस भूकंप से उत्तर-पूर्व के साथ ही उत्तर बंगाल के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने तेज झटके महसूस किए थे। गुवाहाटी समेत कई जगहों से दीवारें टूटने और बड़ी दरारें आने की तस्वीरें सामने आई हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि लोगों की सलामती की प्रार्थना करते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। भूकंप के बारे में सभी जिलों से अपडेट लिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

6 की तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता है

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।

ऐसे लगाते हैं भूकंप की तीव्रता का अंदाजा

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *