Big News: लुधियाना पुलिस ने अभिनेता जिम्मी शेरगिल को किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 28 Apr 2021

jimmi shergil

डेली संवाद, लुधियाना
कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को बुधवार को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में उनका चालान किया गया था। आरोप है कि अदाकार जिम्मी शेरगिल की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं।

लुधियाना के आर्य स्कूल में एक-एक कर कई चार पहिया वाहन अंदर घुस गए। अंदर का नजारा देखा गया तो पता चला कि किसी पंजाबी फिल्म की शूटिंग चल रही है। अदाकार जिम्मी शेरगिल पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए आने वाले थे। आर्य स्कूल को सेशन कोर्ट लुधियाना का रूप दिया गया है।

जब पुलिस को इस बात का पता चला तो एसीपी वरियाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने शूटिंग रुकवा दी। फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें मंजूरी के कागजात दिखाए। इसके बाद उन्होंने वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले डायरेक्टर समेत दो लोगों के दो-दो हजार के चालान कर दिए। एसीपी वरियाम सिंह का कहना है कि उनके पास शूटिंग की इजाजत थी। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले दो लोगों के चालान किए गए हैं। आर्य स्कूल में कमरे काफी है हर कमरे में पांच से छह लोग थे। शूटिंग समय पर खत्म कर दी गई थी।

पुलिस पार्टी को देख सभी लोगों ने पहने मास्क

जब पुलिस की टीम शूटिंग स्थल पर पहुंची तो कई लोगों ने मास्क नहीं पहने हुए थे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मास्क पहन लिए। जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उनमें से कुछ ने रुमाल तो कुछ ने जो कपड़ा मिला उससे ही मुंह ढक लिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *