Big News: पंजाब की सियासत में आने वाला है भूचाल, नवजोत सिद्धू और अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है 4 बैठकें, कैप्टन का बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 29 Apr 2021

Big News: पंजाब की सियासत में आने वाला है भूचाल, नवजोत सिद्धू और अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है 4 बैठकें, कैप्टन का बड़ा खुलासा, पढ़ें

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में कोहराम मच गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी जारी है। पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने साफ कह दिया है कि सिद्धू के लिए अब मेरे सभी दरवाजे बंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धू की ओर से उनके खिलाफ पटियाला से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कैप्टन ने यह तल्ख जवाब दिया।

नवजोत सिद्धू के सवाल पर कैप्टन काफी गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सिद्धू एक मौकापरस्त इंसान हैं। अगर वह मुझ पर सियासी हमले कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि वह मेरी लीडरशिप पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि वह अपने आप को समझते क्या हैं। उनकी तरफ से अब सिद्धू के लिए दरवाजे बंद हैं।

सिद्धू 3-4 बार अरविंद केजरीवाल से मिले हैं

कैप्टन ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिद्धू 3-4 बार अरविंद केजरीवाल से मिले हैं। अब अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो वहां कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर वह मेरा सामना करेंगे। ऐसे में सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। उन्हें अन्य पार्टी के टिकट पर ही लड़ना होगा।

कैप्टन ने सिद्धू को चुनौती दी कि चुनाव लड़ना है तो आ जाओ। जमानत जब्त करवाकर वापस भेजूंगा। कैप्टन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने सिद्धू के बारे में कहा कि वह खुद को बहुत बड़ा अभिनेता समझते हैं, लेकिन कुर्सी पर बैठकर हंसना कोई अदाकारी नहीं है। सिद्धू को अब न तो भाजपा और न ही अकाली दल अपनी पार्टी में शामिल करेंगे। वह केवल आप में जा सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू भाषण तो बहुत अच्छा देते हैं, लेकिन केवल इतने से काम नहीं चलता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *