पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने नवजोत सिद्धू को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 29 Apr 2021

congress

डेली संवाद, चंडीगढ़/होशियारपुर
उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का बार -बार पार्टी लीडरशिप के खिलाफ बोलना उनका पार्टी के प्रति गैर जिम्मेदार रवैया और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। मंत्री ने सिद्धू को याद दिलाया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने पंजाब का चुनाव लड़ कर शानदार जीत हासिल की थी और पार्टी हाईकमान ने ही उनको पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य और दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस पहले से और अधिक मजबूत हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू का बार -बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर सवाल उठाना सीधे तौर पर पार्टी लीडरशिप पर उंगली उठाने के समान है। मंत्री ने कहा कि सिद्धू को यदि कोई समस्या है तो वह एक जिम्मेदार नेता के तौर पर पार्टी के सामने अपनी बात रखें परन्तु उनका बार-बार सोशल मीडिया और सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलना पार्टी को कमजोर करता है।

नवजोत सिंह सिद्धू की कारगुजारी से शहरी वोटरों में नाराजगी

उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को अनुशासन में रहते हुए पार्टी नीतियों का सम्मान करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में नवजोत सिंह सिद्धू की कारगुजारी से शहरी वोटरों में नाराजगी के चलते मुख्यमंत्री ने जनहित में इनका विभाग बदल दिया था और अब भी इन्होंने पार्टी के हुक्मों की परवाह न करते हुए दूसरा विभाग ज्वाइंन नहीं किया, बल्कि समय-समय पर पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने से बाज नहीं आए।

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पूरा मान-सम्मान दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी कैबिनेट में उनको उच्च पद दिया, इसके बावजूद वह पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश हित के लिए काम किया है और जनता की भावनाओं को पहल दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पार्टी की नीतियों और अनुशासन का भी बहुत महत्व है, जिससे कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *