ऑक्सीजन की कालाबाजारी : फेयरडील एजैंसी के मालिक अश्वनी गोयल की बढ़ी मुश्किलें, BJP नेता ने की केंद्र सरकार से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 29 Apr 2021

ऑक्सीजन की कालाबाजारी : फेयरडील एजैंसी के मालिक अश्वनी गोयल की बढ़ी मुश्किलें, BJP नेता ने की केंद्र सरकार से शिकायत

डेली संवाद, जालंधर
बुधवार को करोना महामारी मे बीमार व्यक्ति की जान बचाने मे उपयोगी 600 रुपय वाले ऑक्सिजन सिलेंडर को गैर-क़ानूनी तरीक़े से फ़र्ज़ी बिल पर बेचने के खिलाफ जनहित को आधार बना कर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिख कर आरोपी अशवनी गोयल के ख़िलाफ़ थाना डिविज़न तीन के दर्ज मामले मे धोखाधड़ी टैक्स चोरी की धारा लगाने की अपील की है।

उन्होंने इस पत्र की कापी चीफ जस्टिस हाईकोर्ट, पंजाब सरकार की चीफ सेक्टरी विनी महाजन, पंजाब इक्साइज़ एंड टैक्ससेशन के प्रमुख वेणु प्रसाद, सेहत विभाग के प्रिंसिपल सेक्टरी हुसन लाल, पंजाब मानवाधिकार कमीशन के चैयरमैन समेत कई प्रमुख अधिकारियों को ई-मेल व रेजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजी है।

दुकानदारी के सहारे मानवता का कत्ल

इस पत्र मे सरीन ने लिखा की एक तरफ करोना महामारी से जनता को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व मे सरकारी कर्मचारी व डॉक्टर दिन रात कार्य कर अपनी जाने देकर लोगों को बचाने का कार्य कर रही और दूसरी तरफ अरुण गोयल जैसे स्वार्थी निर्दली व्यापारी मात्र पैसे कमाने के लिए बेबस जनता की मजबूरी का फ़ायदा उठा अपनी दुकानदारी के सहारे मानवता का कत्ल कर रहे है। इसलिए जनहित मे इस तरह के कारोबारियों पर ज़मानती नही गैर-ज़मानती धारा पंजाब पुलिस को लगानी चाहिए।

सरीन ने इस बात को भी लिखा की फ़र्ज़ी बिल काटने के सबूत मिल गये जो साबित कर रहे है कि आरोपी धोखाधड़ी कर सरकारी टैक्स की भी चोरी कर रहा है इसलिए इस मामले मे दुकानदार के सभी सेल प्रचेस वाले बिलों एवं निजी हस्पताल की जांच पंजाब टैक्सेशन,स्वास्थ्य व इंडस्ट्री विभाग के प्रमुख की देख रेख मे करवा जांच इंकम टैक्स, ई.ड़ी विभाग को भी ट्रासफ़र कर देनी चाहिए।

दवाई की नाजायज़ बिक्री ना कर सके

उन्होंने कहा कि भविष्य मे इस दुखदायी आपातकाल स्तिथि मे कोई भी जीवन बचाने वाले साधनों एवं दवाई की नाजायज़ बिक्री ना कर सके।सरीन ने अंत मे बताया कि इस घटना की लिखित शिकायत प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह,स्वास्थ मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, अनुराग ठाकुर व जीएसटी प्रमुख को भी शिकायत दर्ज करवाऊँगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *