Big News : दिल्ली में और एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM अरविंद केजरीवाल का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 01 May 2021

lockdown

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हो गई है. वहीं 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए चल रहे लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की। नए आदेश के बाद 10 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू रहेगा।

एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस ने आज एक एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है और उसका एंबुलेंस भी जब्त कर लिया है. चालक पर आरोप है कि एक कोरोना मरीज को अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली से होली फैमिली अस्पताल ले जाने के लिए 8,500 रुपये किराया मांग रहा था. दोनों अस्पतालों के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि दिल्ली भेजे जाने वाले चार ऑक्सीजन टैंकरों को आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार ने अब तक छोड़ा क्यों नहीं है. अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र आवश्यक हैं और इनका न होना गैर जिम्मेदाराना है. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सवाल उठाया और कहा कि दिल्ली सरकार ने अबतक आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की मदद के लिए अबतक रिक्वेस्ट क्यों नहीं की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *