बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी, मसूरी में तेज बारिश, पहाड़ों में बढ़ गई ठंड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 507 शब्द|📅 01 May 2021

kedar nath

देहरादून। दोपहर बाद केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। उधर, चमोली जिले में शनिवार को मौसम बिगड़ा और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, चोपता, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।

कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि शाम 4 बजे से तापमान माइनस में चला गया था। दिन में अधिकतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में शाम पांच बजे से बारिश हो रही है। चमोली में बारिश देर शाम तक भी जारी रही, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मसूरी में हुई बारिश, बढ़ी ठंड 

मसूरी में झमाझम बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से लोगों के गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकल आए। बारिश के साथ ही लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुआ है। बार बार मौसम में आ रहे बदलाव का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ने लगा है। लोगों में जुकाम, बुखार की शिकायत भी बढ़ने लगी है। .जिससे कोरोना काल में लोगों में भी डर का माहौल बना है।

टिहरी झील के पास आंधी-तूफान से नुकसान

टिहरी झील में आए आंधी-तूफान से छह बोटों को नुकसान पहुंचा है। दो बोट के इंजन टूट गए हैं, जबकि चार अन्य बोटों की  बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई है। बोट संचालकों ने शासन-प्रशासन से झील किनारे खड़ी बोटों की सुरक्षा के इंतजाम करने और क्षतिग्रस्त बोटों का मुआवजा देेने की मांग की है।

कोरोना संक्रमणकाल में पर्यटकों की बेरुखी को देखते हुए बोट संचालकों ने झील में रविवार (आज) से संक्रमण की स्थिति ठीक होने तक  बोटिंग सेवा पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे के लगभग टिहरी बांध की झील में जबरदस्त आंधी-तूफान आया। उस वक्त सभी बोट प्वाइंट पर खड़ी थी।

छह बोटों का अधिक नुकसान पहुंचा

बताया कि छह बोटों का अधिक नुकसान पहुंचा है। आंधी-तूफान से बोट आपस में टकरा गई थी। बताया कि कुलदीप पंवार, नरेंद्र सिंह, जयपाल रावत, मनोज तिवारी, राजवीर सिंह की बोट को नुकसान पहुंचा है। इंजन और बाडी क्षतिग्रस्त होने से बोट संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो गया है।  उन्होंने बताया कि रविवार (आज) से कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने तक झील में बोट संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

इधर, बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने टाडा के एसीईओ को ज्ञापन सौंपकर बीते दिन आंधी-तूफान से कई बोट संचालकों को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए मुआवजे और बोटिंग स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। कहा कि गत वर्ष भी मई और सितंबर में आंधी-तूफान से बोट को नुकसान पहुंचा था, लेकिन अभी तक सुरक्षा के उपाय टाडा ने नहीं किए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *