कांटे के टक्कर में महज 1200 वोटों से जीती ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल में TMC 214 सीटों पर आगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 02 May 2021

nandigram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधान सभा चुनावों के नतीजे (Assembly Election Results 2021) आ रहे हैं. रुझानों के मुताबिक बंगाल में टीएमसी को बहुमत हासिल हो चुका है. नंदीग्राम सीट (Nandigram) पर ममता बनर्जी ने BJP के सुवेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

बंगाल की 292 में से 292 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, इनमें 214 सीटों पर टीएमसी और 77 पर बीजेपी को बढ़त हासिल है. शुरुआती रुझानों से लग रहा था कि ममता को अपनी सीट बदलता भारी पड़ सकता है और सुवेंदु के गढ़ में उनकी राह मुश्किल होगी. लेकिन आखिरी राउंड में ममता ने 1200 वोट से चुनाव जीत लिया। बता दें सुवेंदु ने कुछ दिन पहले ही टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थामा है और वह पूर्व में ममता के सबसे खास माने जाते थे।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो करीब 25 हजार वोटों से पीछे

इसके अलावा बंगाल की टॉलीगंज में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी करीब 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के कई सांसदों की हालत खराब है और उन्हें विधान सभा चुनाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि सिंगुर और नंदीग्राम की लड़ाई के दम पर ही ममता बनर्जी प्रदेश में कई दशक से जारी लेफ्ट के शासन को उखाड़ फेंका था. साल 2009 में नंदीग्राम में हुए उपचुनाव में TMC ने लेफ्ट से इस सीट को छीना था और उसके बाद लगातार दो बार यानी साल 2011 और 2016 में TMC ने यहां अपना कब्जा बरकरार रखा. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को जिले की 13 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी, तीन सीटें लेफ्ट के हिस्से में गई थीं।

डीसी साहब, कर्फ्यू में ये क्या हो रहा है, देखें Video

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *