पंजाब में कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद करेगी कांग्रेस, चंडीगढ़ में बनाया कंट्रोल रूम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 02 May 2021

sunil jakhar

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य में करोना से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए पार्टी की एक कमेटी का गठन किया है, जिसके नेतृत्व में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। इस संबंधी पार्टी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की शुरुआत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू करेंगे।

आज यहां राज्य भर के नेताओं से जूम एप पर मीटिंग के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस समय हम मुश्किल दौर में से गुजर रहे हैं और ऐसे में आपसी मदद की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है व जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट भी दी जा रही है पर इन हालातों में पार्टी द्वारा भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यह निर्णय किया गया है।

करोना से जंग लड़ रहे लोगों की हर संभव तरीके से मदद करें

इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में करोना से जंग लड़ रहे लोगों की हर संभव तरीके से मदद करें। जाखड़ ने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं जिनके सभी परिवारिक सदस्य पॉजिटिव आ गए हैं वहां खाना पहुंचाया जा सकता है जब के जिन्हें ऑक्सीजन, एंबुलेंस या अन्य मेडिकल मदद की जरूरत है उन्हें भी यह मदद देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करें।

जाखड़ ने बताया कि इस काम के लिए ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को स्टेट कोआर्डिनेटर व पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव कर्मवीर सिंह सिद्धू को स्टेट को कोआर्डिनेटर लगाया गया है जो कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बैठेंगे व दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे जहां पंजाब का कोई भी निवासी कॉल करके मदद मांग सकेगा व फिर पार्टी के कार्यकर्ता मदद उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल रूम सोमवार को शुरू हो जाएगा।

जाखड़ ने पार्टी नेताओं को कहा कि वे यह सारा काम एक राजनीतिक पार्टी से ऊपर उठकर पूरी तरह से समाज सेवा को समर्पित होकर करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार अपने स्तर पर सभी कोशिशें कर रही है पर इस बड़ी सामाजिक विपदा के अवसर पर हम सभी को सहयोग करना चाहिए।

डीसी साहब, कर्फ्यू में ये क्या हो रहा है, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *