Jalandhar News: जालंधर निगम अधिकारियों की नालायकी, MLA मोहिंदर भगत के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने जाम किया रोड, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में पानी की किल्लत (Jalandhar Water Crisis) से परेशान पंचपीर कॉलोनी निवासियों का गुस्सा आज चरम पर पहुंच गया, जिसके चलते कॉलोनी निवासियों ने जालंधर-कपूरथला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जालंधर वेस्ट हलके में विधायक बनते ही मोहिंदर भगत के इलाके में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे पिछले काफी समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रही हैं, वे निगम अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक सभी को अपनी समस्या बता चुकी हैं।

Jalandhar News: जालंधर निगम अधिकारियों की नालायकी, MLA मोहिंदर भगत के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने जाम किया रोड, देखें LIVE
People blocked the Kapurthala-Jalandhar main road.

मांगों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कई बार फोन भी कर चुकी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। मजबूरन उन्हें आज यह कदम उठाना पड़ा और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा।

समाधान ना होने तक रहेगा जाम

हालात ऐसे हैं कि आसपास के इलाकों से जलभराव के कारण उनके बच्चे बीमार हो गए हैं, अगर आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रास्ता नहीं खुलेगा। दूसरी ओर मुख्य मार्ग बंद होने के कारण इलाके में स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं का फूटा गुस्सा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *