
डेली संवाद, जालंधर
सूर्य़ा एंक्लेव की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर द्वारा 1.50 करोड़ रुपए से 16 साल बाद सूर्या एंक्लेव में रोड निर्माण का काम शुरू करवाया को लोगों में खुशी थी, लेकिन महज 2 महीने में ही सड़क उखड़ने लगी तो लोगों में रोष है। फिलहाल अभी मेन रोड ही बनी है, बाकी के रोड को ठेकेदार ने खोद कर छोड़ दी है।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की स्कीम सूर्या एनक्लेव में 16 साल बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ है। नवंबर 2020 में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया ने रोड निर्माण शुरू होने पर जायजा भी लिया था। ठेकेदार ने काम शुरू कर तो दिया, लेकिन सड़क निर्माण में जमकर लीपापोती की गई।
ठेकेदार ने सूर्या एंक्लेव की महज मेन रोड बनाई है। वह भी दो महीने के अंदर टूटने लगी। 2 महीने पहले रोड पर जगह-जगह बजरी उखड़ रही है, जिससे कई जगहों पर छोटे-छोटे गड्ढे पड़ गए हैं। सूर्या एंक्लेव के लोगों ने कहा है कि पहली बारिश में यह सड़कें बह जाएंगी। लोगों ने आरोप लगाया कि जब सड़क बन रही थी, तभी ठेकेदार की घटिया काम का विरोध किया गया था।
सूर्या एंक्लेव के लोगों ने मांग की है कि मेन रोड की सैंपल लेकर इसके क्वालिटी की जांच करवानी चाहिए। क्योंकि जिस तरह से दो महीने में सड़क उखड़ने लगी है, उससे साफ जाहिर है कि रोड निर्माण में ठेकेदार ने घटिया काम किया है। इऩ लोगों की मांग है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। नोट – अगली कड़ी में पढ़ें 1.50 करोड़ में किसने किया बंदरबांट, कौन है करप्शन का जिम्मेदार?









