कोरोना पाजीटिव भाजपा विधायक की अस्पताल में मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 07 May 2021

Corona

लखनऊ। रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना से पीड़ित थे। इलाज के बाद में ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया।

वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।

बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह अपोलो हॉस्पिटल में कोमा में थे। पहले उन्हें कोरोना हुआ था, हालांकि इससे ठीक हो गए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

कोरी से पहले औरेया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से सुरेश श्रीवास्तव, बरेली के नवाबगंज से केसर सिंह गंगवार का निधन हो चुका है। केसर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *