⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 128 शब्द|📅 07 May 2021
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर जिले में कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में शुक्रवार को कोरोना के मरीज में कमी आई है, जो जिले के लिए राहत भरी खबर है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिले में 500 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 10 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में मरीज घट रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट के मुतिबक जो नए मरीज मिले हैं, वे कमल विहार, विंडसर पार्क, राजा गार्डन, दीप नगर, लोहिया खास, रामा मंडी, जालंधर छावनी, अवतार नगर, देओल नगर, प्रताप नगर, वडाला, माडल हाऊस, आदर्श नगर, शहीद उधम सिंह नगर, ज्योति नगर, अशोक विहार आदि इलाकों से सम्बंधित है।









