Big Breaking : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 18 से 45 आयु वर्ग को इस दिन से लगेगा टीका, एसे करें रजिस्ट्रेशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 07 May 2021

covid vaccine

डेली संवाद, चंडीगढ़
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एस.आई.आई.) द्वारा राज्य को इस हफ्ते के आखिर तक एक लाख ख़ुराक मिलने की संभावना के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को सम्बन्धित अधिकारियों को कहा है कि सोमवार से सरकारी अस्पतालों में 18-45 वर्ष आयु वर्ग के प्राथमिक ग्रुपों के टीकाकरण की शुरुआत की तैयारियाँ की जाएँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ख़ुराक के मिलते ही राज्य सरकार द्वारा चरण तीन के लिए चिन्हित किये गए प्राथमिक ग्रुपों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो जायेगी। राज्य सरकार ने 18-45 वर्ष आयु वर्ग में निर्माण वर्कर, अध्यापक, सरकारी कर्मचारी और अधिक जोखिम वाले व्यक्तिगत लोग जिनको सह बीमारियाँ हैं, को टीकाकरण के लिए प्राथमिक ग्रुप में शामिल किया है।

अग्रिम रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण की निर्धारित जगहों की आज्ञा दी गई

मुख्यमंत्री जो कोविड समीक्षा संबंधी वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे, ने मैडीकल दिक्कतों वालों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए निर्देश दिए। श्रम विभाग बी.ओ.सी.डब्ल्यू.डब्ल्यू.बी. की फंडिग के साथ सभी निर्माण वर्करों और उनके परिवारों के टीकाकरण के लिए तालमेल करेगा।

डिप्टी कमीश्नरों को सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए तालमेल करने के लिए कहा है। सह बीमारियों वालों के लिए भी टीकाकरण की योजना डिप्टी कमीश्नरों द्वारा की जायेगी और सिर्फ़ अग्रिम रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण की निर्धारित जगहों की आज्ञा दी गई है।

राज्य सरकार ने तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए एस.आई.आई. के से 30 लाख ख़ुराक लेने का ऑर्डर किया है और भारत सरकार ने अब इस महीने के लिए ऑर्डर के अंतर्गत पंजाब को 3.30 लाख ख़ुराकें अलॉट की हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि राज्य के विश्व बैंक कर्ज़े में से कुछ हिस्सा टैंकरों सहित 10000 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट और वैक्सीन खरीदने के लिए प्रयोग करने पर काम किया जाये।

टाटा ग्रुप द्वारा भेजे गए 500 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर

मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं का भी धन्यवाद किया जो कोविड महामारी की आई ख़तरनाक लहर का मुकाबला करने के लिए राज्य का सहयोग देने के लिए मदद कर रहे हैं। उन्होंने मीटिंग में बताया कि टाटा ग्रुप द्वारा भेजे गए 500 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटरों के अलावा टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा भी और 200 कन्सनट्रेटर भेजे गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *