पंजाब में वायरल हो रहा था 10 साल के बच्चे का वीडियो, कैप्टन ने देखा तो DC को किया फोन, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 08 May 2021

captain amrinder singh

डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना की सड़कों पर जुराबें बेचने वाले दस साल के मासूम वंश की मदद के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथ बढ़ाया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वंश सिंह की हालत को देखते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा उसकी शिक्षा का सारा खर्च उठाने के अलावा उसके परिवार को 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का एलान किया।

दरअसल, अपने परिवार की मदद के लिए लुधियाना की सड़कों पर जुराबें बेचने वाले वंश सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मदद का एलान किया। मुख्यमंत्री ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिए कि स्कूल छोड़ चुके वंश को फिर से स्कूल भेजा जाए। उसकी पढ़ाई का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

वंश ने एक कार चालक से जुराबों की कीमत से 50 रुपये ज्यादा देने की पेशकश से इनकार कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।  वीडियो देखने के बाद कैप्टन ने वंश और उसके परिवार के साथ वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और कहा कि वंश के स्वाभिमान ने उनको प्रभावित किया है।

वंश के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और लोग इसकी ईमानदारी और स्वाभिमान की प्रशंसा कर रहे हैं। वंश के पिता परमजीत भी जुराबें बेचते हैं जबकि उसकी माता रानी गृहणी है। वंश की तीन बहनें और एक बड़ा भाई है और परिवार हैबोवाल इलाके में किराए के मकान में रहता है।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *