दिल्ली में 7 दिनों के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, इस बार नहीं चलेगी मेट्रो, पढ़ें सरकार का आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

lockdown

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। इस महामारी से दिल्ली में रोजाना 350-400 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार (17 मई) की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई है।

नए मामलों में गिरावट शुरू

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की दर 26 अप्रैल को 35 प्रतिशत थी, जो पिछले कुछ दिन में गिरकर 23 प्रतिशत हो गई है। राजधानी में कोरोना के नए मामलों में गिरावट शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमने लॉकडाउन की अवधि में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया है। ऑक्सीजन की आपूर्ति की एक समस्या थी। दिल्ली में अब हालात सुधर रहे हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर भराने के लिए मिलेगा ई-पास

होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे मरीजों को अगर ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी तो उन्हें अब इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। सरकार ऐसे मरीजों के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक करके ई-पास जारी करेगी। जो उस समय पर जाकर नजदीकी रिफिलिंग सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा सकेंगे। सरकार ने इसके लए पोर्टल www. oxygen.jantasamvad.org की शुरूआत की है। जल्द ही इसपर यह बुकिंग भी शुरू की जाएगी। फिलहाल इस पोर्टल पर जिलावार बनाएं गए केंद्रीय ऑक्सीजन पूल की गूगल मैप लोकेशन उपलब्ध है। जिसमें कुल अब तक 1200 सिलेंडर सरकार के पास स्टॉक में उपलब्ध है।

17,300 नए मामले आए सामने

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 17,300 से अधिक नए मामले सामने आए वहीं, इस दौरान 332 और मरीजों की मौत हो गई। लेकिन लंबे अर्से के बाद राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 20,160 पहुंच गई। दिल्ली में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 3,128 और घट कर 87,907 पहुंच गए।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *