Big News: सांसद के बेटे पर बड़ा आरोप, ऐय्याशी के लिए कर्प्यू में थाईलैंड से बुलाई कॉल गर्ल?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sex girl

लखनऊ। कोरोना महामारी से दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी में थाईलैंड की एक युवती की मौत ने सनसनी फैला दी है। 10 दिन पहले मृत थाईलैंड की युवती को 7 लाख रुपये खर्च करके बुलाया गया था। अब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे ने ही ‘अय्याशी’ के लिए उसे बुलवाया था। मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट छानबीन में लग गई है।

यह है मामला

बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि लखनऊ के एक बड़े व्यापारी के बेटे ने 7 लाख खर्च करके थाईलैंड से कॉल गर्ल बुलाई थी। 10 दिन पहले ही कॉल गर्ल को लखनऊ बुलाया गया था, जिसके 2 दिन बाद ही वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बुरी तरह बीमार पड़ गई। रईसजादे ने इस बात की सूचना थाईलैंड एम्बेसी को दी। एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद कॉल गर्ल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई।

कॉल गर्ल की मौत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले के उजागर होने पर राजधानी में इंटरनैशनल सेक्स रैकेट के फैलने की आशंका भी है। थाईलैंड से भारत आने के बाद कॉल गर्ल के सम्पर्क में आए लोगों को भी पुलिस ने तलाशना शुरू कर दिया है।

एसपी प्रवक्ता ने लगाए आरोप

इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाया कि थाईलैंड की कॉल गर्ल को बुलाने वाला कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ का बेटा है। उन्होंने संजय सेठ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे बीजेपी सांसद संजय सेठ के सुपुत्र पर गंभीर आरोप हैं। दुनिया भर में चल रही महात्रासदी के बीच थाईलैंड से एक कॉल गर्ल बुलाई गई, जिसकी अब कोरोना से मौत हो गई है। क्या यूपी पुलिस में हिम्मत है कार्रवाई करने की? जांच करने की?’

हालांकि, मामले में पुलिस ने अभी तक न तो बीजेपी नेता से और न ही उनके बेटे से कोई पूछताछ की है। पुलिस मामले का पर्दाफाश करने को लेकर जांच में जुटी है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि जिले में आखिर विदेशी कॉल गर्ल का नेटवर्क कैसे चल रहा था? पुलिस राजस्थान के ट्रैवेल एजेंट की तलाश में भी है, जिसकी मदद से युवती को भारत लाया गया था।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *