Google Map की बड़ी तैयारी, मैप्स में मिलेगी बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

google map

नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने सोमवार को कहा कि वह चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों, और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी देने के लिए गूगल मैप्स में एक नई सुविधा का परीक्षण कर रही है। इस सुविधा के माध्यम से लोग इन चीजों से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।

गूगल ने कहा, ‘हम मैप्स में सवाल-जवाब का इस्तेमाल कर एक नई सुविधा का परीक्षण कर रहे हैं। यह सुविधा लोगों को चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछने और स्थानीय जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएगी। चूंकि इसमें उपयोगकर्ताओं द्वारा डाली गई सामग्री होगी न कि अधिकृत स्रोतों से मिली सामग्री, ऐसे में सूचना का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सटीकता और नएपन का सत्यापन करना जरूरी होगा।’

टेक दिग्गज ने कहा कि उसकी टीमें प्राथमिकता के साथ तीन क्षेत्रों में काम कर रही हैं- यह सुनिश्चित करना कि लोग सबसे नई और अधिकृत सूचना पाएं, सुरक्षा एवं टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश को बढ़ावा मिले और प्रभावित समुदायों, स्वास्थ्य अधिकारियों और दूसरे संगठनों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध हो सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *