लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट ने कोरोना संक्रमित शवों के संस्कार के लिए इजाद किया उच्च दक्षता वाला गैस चैंबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में जीएसपी ग्रुप के प्रबंध निदेशक रणजोध सिंह की देखरेख में इंजीनिरों ने दाह संस्कार के लिए एक ऐसे चैंबर को डिजाइन किया है, जो उच्च तापमान का सामना कर सकता है। यह चैंबर पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है, जिसमें बहुत कम एलपीजी गैस लगती है।

जीएसटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक रणजोध सिंह ने बताया कि भारत, खासकर पंजाब में कोरोना के कारण लगातार मौतें हो रही हैं, ऐसे में दाह संस्कार के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए उन्होंने दाह संस्कार के लिए उच्च दक्षता वाले गैंस चैंबर को डिजाइन किया। इसमें शव दाह की प्रक्रिया बहुत कम समय में होता है। करीब एक घंटे में दाह संस्कार हो जाता है। इसमें गैस की खपत भी बहुत कम लगती है।

उन्होंने बताया कि इस चैंबर में पहला दाह संस्कार आज रामगढ़िया शमशानघाट, ढोलेवाल, लुधियाना में किया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती रामकिशन की पत्नी उमा का कोरोना से निधन हो गया था। उमा का दाह संस्कार इस चैंबर में किया गया। उन्होंने बताया कि रामगढ़िया शमशानघाट, रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल (Regd) के प्रबंधन के तहत 739 कोविड का दाह संस्कार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अकेले मई, 2021 के महीने में 138 मामले शामिल हैं। कोरोना वालंटियर बड़ी सेवा कर रहा है, और आशा करता है कि सरकार इन स्वयंसेवकों का समर्थन करेगी। रणजोध सिंह ने कहा कि हम एलपीजी गैस के चैंबरों को लुधियाना और पंजाब के अन्य श्मशानों में लागत के आधार पर आपूर्ति करेंगे। खालसा एड ने नई दिल्ली क्षेत्र में इनमें से कुछ चेंबर को फंड करने में रुचि दिखाई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *