Big News: टीकरी बार्डर पर किसान नेताओं द्वारा युवती से गैंगरेप मामले में योगेंद्र यादव से पुलिस ने की एक घंटे पूछताछ, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogendra yadav

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के केस में मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने किसान नेता योगेंद्र यादव और एक आरोपी महिला से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि पश्चिमी बंगाल से दिल्ली आते वक्त युवती से छेड़छाड़ की गई। डीएसपी पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में एसआईटी ने महिला से करीब तीन घंटे और योगेंद्र यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। वहीं बाकी चार आरोपी आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों और किसान नेता योगेंद्र यादव को नोटिस भेजा है। इसके बाद एक आरोपी महिला पुलिस के सामने पेश हुई। वहीं आरोपी अनिल मलिक पर अनुचित व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। अब पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरफ्तारी पर विचार करेगी। इसके अलावा पीड़िता के पिता ने उसकी वीडियो भी पुलिस को सौंपी। डीएसपी के मुताबिक पीड़िता वीडियो में छेड़छाड़ की बात कह रही है।

छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई

पीड़िता के पिता ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने सिर्फ दो लोगों के खिलाफ ही शिकायत दी थी। इस बयान पर भी डीएसपी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर ही छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।  पुलिस ने किसानों के कुछ टेंट भी चेक किए हैं।

कल ही यह बात सामने आई थी कि संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता 2 मई को ही चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने की जगह किसान नेता बैठक करते रहे। किसान मोर्चा ने सफाई देते हुए कहा कि वह चाहते थे कि युवती की पिता की तरफ से कार्रवाई की जाए और वह कार्रवाई नहीं करते तो संयुक्त मोर्चा अपनी तरफ से कार्रवाई करता। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि जब किसान बंगाल में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे तो वहां किसान सोशल आर्मी के कुछ लोग भी आए थे। लेकिन वह संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं।

बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना

युवती के पिता के अनुसार बेटी से कई बार उनकी फोन पर बात होती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी दबाव में बात कर रही है। क्योंकि अनिल व अनूप उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। जब 29 अप्रैल को वह यहां आए तो बेटी ने अस्पताल में बताया कि अनिल व अनूप ने उसके साथ गलत किया है। उसने आखिरी बार यह भी कहा कि बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना, जिससे किसी और के साथ ऐसा न हो।

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। अब मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *