सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह फैलने के बाद मुकेश खन्ना बोले – मैं ठीक हूं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Mukesh khanna

मुंबई। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ से लोगों के दिलों में बसने वाले वेटरन ऐक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) की सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह (Mukesh Khanna Death Rumors) आने से लोग सकते आ गए। कई यूजर्स तो उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने लगे। हालांकि, मुकेश खन्ना ने साफ कर दिया है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।

मुकेश खन्ना ने जब अपने निधन की खबर को सिर्फ अफवाह बताया तो उनके फैंस को भरोसा हुआ कि उनके पंसदीदा ऐक्टर ठीक हैं। सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना के निधन की अफवाह फैलने के बाद मीडिया ने मुकेश खन्ना से संपर्क किया। फोन पर हुई बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मैं एकदम ठीक हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि पता नहीं ये खबर किसने फैलाई है। मुझे बहुत से लोगों के फोन आ रहे हैं।’

मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं बताने के लिए आपके सामने आया हूं कि मैं एकदम ठीक हूं। मैं इस अफवाह का खंडन करता हूं और इसकी निंदा भी करता हूं। सोशल मीडिया पर यही समस्या है कि लोग ऐसी खबरों को फैला देते हैं। मेरे साथ आप सब लोगों की दुआएं हैं और जिसके साथ आप सबकी दुआओं हो उसे क्या हो सकता है। आप लोगों को मेरी इतनी चिंता है इसके लिए आप लोगों का बहुत धन्यवाद।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *