Big News: पंजाब पुलिस के ASI की शर्मनाक करतूत, बेटे को नशा तस्करी में फंसा कर महिला को बनाया हवस का शिकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
rapeist
प्रतीकात्मक तस्वीर

बठिंडा। बठिंडा के थाना नथाना के अधीन आते एक गांव से नशा तस्करी के आरोप में पकडे़ गए युवक को केस से निकालने के लिए सीआईए स्टाफ 1 का एएसआई गुरविंदर सिंह युवक की मां को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी को महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए महिला के परिजनों और पुलिस ने सोमवार देर रात पकड़ लिया।

थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने के बाद महिला के बयान पर आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी एएसआई को नौकरी से बर्खास्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाया

सीआईए स्टाफ 1 में तैनात एएसआई गुरविंदर सिंह ने 6 मई को अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर थाना नथाना के अधीन आते गांव के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कैंट में अफीम तस्करी का केस दर्ज किया था। युवक की मां ने एएसआई से संपर्क कर बेटे के निर्दोष होने की बात कही तो एएसआई ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।

एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि एएसआई गुरविंदर सिंह पकडे़ गए युवक की मां को अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। महिला के बयान के अनुसार आरोपी एएसआई ने 10 मई को आदेश अस्पताल के नजदीक किसी जगह पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और फिर उसे भुच्चो छोड़ दिया।

एएसआई को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए विभाग को लिखा

एसएसपी ने बताया कि एएसआई 11 मई रात को फिर से महिला के साथ उसके घर में था तो गांव वालों एवं महिला के परिजनों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज कर आरोपी एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एएसआई को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए विभाग को लिखा गया है।

एसएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे पर आरोपी एएसआई ने जो 400 ग्राम अफीम पकडे़ जाने के तहत नशा तस्करी का केस दर्ज किया है, उसकी भी गहराई से जांच करवाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में जांच के दौरान अगर किसी अन्य पुलिस कर्मी की शमूलियत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।

महिला ने बताया कि उसका बेटा कोरोना संक्रमित था

वहीं महिला ने बताया कि पुलिस ने उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसके बेटे को अफीम सहित पकडे़ जाने की जो जगह दिखाई, वह गलत है। एएसआई ने उसके बेटे को घर से उठाया था। महिला ने बताया कि उसका बेटा कोरोना संक्रमित था।

महिला ने डीजीपी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की कि आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के फोन की 6 मई की पूरी लोकेशन एवं कॉल डिटेल निकलवाई जाए और उसके बेटे पर दर्ज किए गए झूठे केस को खारिज किया जाए। महिला ने आरोप लगाया कि 6 मई को जब एएसआई ने उसके बेटे को घर से उठाया था तो उसके घर में पडे़ 60 हजार रुपये भी आरोपी एएसआई ले गया था। इसके बाद आरोपी एएसआई ने उससे एक लाख रुपये बतौर रिश्वत लिए थे। महिला के आरोपों पर एसएसपी ने कहा कि रिश्वत लेने के आरोप की भी गहराई से जांच की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *