Big News: जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

death

लखनऊ। यूपी में कोरोना के कहर के बीच जहरीली शराब का धंधा भी खूब जोर शोर से चल रहा है. आंबेडकर नगर, बदायूं और आजमगढ़ में शराब कारोबारी बेरोकटोक धंधा कर रहे है. जहरीली शराब पीने ने अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, औऱ कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं. वहीं, जहरीली शरीब मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है और पूछताछ चल रही है।

24 लोगों की गई जानः यूपी में जहरीली शराब से दो दिनों में 24 लोगों की जान चली गई है, और कई लोगों की हालत गंभीर बना हुई है. लेकिन प्रदेश में शराब का काला कारोबार नहीं थम रहा है. बता दें, बीते दिनों आजमगढ़ के मित्तूपुर बाजार में शराब पीने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई।

अंबेडकरनगर में भी 5 लोगों की गई जान

इधर, अंबेडकरनगर में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की जान चली गई. अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, कटका और मालीपुर में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया. उनमें से 5 लोगों की अबतक जान जा चुकी है, और कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच खड़े हैं। अंबेडकरनगर में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की आंख खुली और आनन फानन में मामले की जांच की जाने लगी. वहीं, आबकारी विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक समेत चार लोगों को निलंबित निलंबित कर दिया गया है. साथी ही मामले की जांचकी जा रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं, जहरीली शराब से हुई मौत मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. चैतपुर पुलिस का कहना है कि मौत की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई है. वहीं, आजमगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत से इनकार किया है. वहीं लोगों का कहना कि मृतकों ने ठेके से लाई शराब पिया था जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *