Big News: नवजोत सिद्धू ने फिर खोला मोर्चा, कहा- ‘तू इधर-उधर की बात न कर, बता कि कारवां क्यूं लुटा’, पूछा – पंजाब के सिखों को कब मिलेगा इंसाफ, देखें पूरा VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

navjot sidhu

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू और मौजूदा कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बार फिर से अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस रोज हजारों मामले सुलझाती है, फिर बहबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग का मामला क्यों नहीं सुलझाया जा रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह के साथ एक वीडियो पोस्ट की है, इसमें उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा प्रतिदिन हजारों मामलों को सुलझाया जाता है, किसी को भी एसआईटी या जांच आयोग की आवश्यकता नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया है।

उन्होंने इस बार अपनी सरकार के साथ साथ पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार पर भी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पंजाब के सिखों को इंसाफ चाहिए। जिसे न तो सुखबीर बादल दे सके और न ही मौजूदा सरकार इंसाफ कर सकी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *